हवा के झोंके से 300 फीट नीचे गिरा एअर इंडिया का विमान, पायलट ने यात्रियों से वीडियो न बनाने की अपील की
एअर इंडिया के एक विमान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह टर्बुलेंस के कारण अचानक 300 फीट नीचे गिर गया। इस दौरान पायलट को यात्रियों को वीडियो और फोटो लेने से रोकते हुए सुना जा सकता है। पायलट ने कहा, "कृपया फोटो न लें, वरना बात का बतंगढ़ बन जाएगा। यह हमारी गलती नहीं है। अचानक हवा का एक झोंका आया और हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ।"