हवाई किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- नियमों का पालन न करने वाली एयरलाइंस की उड़ानें बंद करें

त्योहारी सीजन के दौरान अचानक हवाई टिकट महंगे होने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस मुद्दे पर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान, सरकार ने अदालत को सूचित किया कि किराये से संबंधित नए नियमों का मसौदा तैयार होने के अंतिम दौर में है और इसे पूरा करने में अभी 3 हफ्ते का समय लगेगा। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर एयरलाइंस तय नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, तो उनकी उड़ानें रोक दी जानी चाहिए।

by shortkt.com
4 hours ago
हवाई किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- नियमों का पालन न करने वाली एयरलाइंस की उड़ानें बंद करें | ShortKT