हल्द्वानी की रेणु धरियाल के नाम दर्ज हुआ दुनिया के सबसे लंबे बालों का गिनीज रिकॉर्ड
उत्तराखंड के हल्द्वानी की निवासी रेणु धरियाल ने महिलाओं में सबसे लंबे बाल होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। उनके बालों की माप 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच है। रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, जिनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच थी।