हलीम के बीजों से आयरन की कमी कैसे दूर करें? जानिए सही तरीका
पोषण विशेषज्ञ लीमा महाजन के अनुसार, शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए हलीम के बीजों का सेवन करने का सही तरीका यह है कि इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इन्हें अच्छी तरह धो लें और एक गिलास पानी में उबालें, जिससे ये आसानी से पच सकें। उन्होंने सलाह दी है कि जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा घी, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाएं और विटामिन C के लिए आधा नींबू निचोड़ लें।