हरियाणा: iPhone 15 में खराबी पर कोर्ट सख्त, एप्पल पर लगाया हर्जाना

हरियाणा के एक यूजर ने अपने iPhone 15 में नेटवर्क, ब्लूटूथ और फोन के ज्यादा गर्म होने की दिक्कतें दर्ज कराई थीं। रोहतक के जिला उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में एप्पल इंडिया की लापरवाही मानी है। आयोग ने कहा कि कंपनी यह साबित करने में नाकाम रही कि ग्राहक ने फोन के साथ कोई छेड़छाड़ की है। इसके बाद, आयोग ने एप्पल को फोन की मूल कीमत में से 30 फीसदी कटौती कर ग्राहक को ₹45,500 वापस करने का आदेश दिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
हरियाणा: iPhone 15 में खराबी पर कोर्ट सख्त, एप्पल पर लगाया हर्जाना | ShortKT