हरियाणा: 45 मिनट की सर्जरी के जरिए मरीज के पित्त की थैली से निकलीं 4,000 से ज्यादा पथरी
फरीदाबाद, हरियाणा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने 41 साल के एक मरीज के गॉल ब्लैडर से 4,000 से अधिक पथरी बाहर निकाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज पिछले काफी समय से पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी और बदहजमी जैसी समस्याओं से परेशान था। मेडिकल टीम ने बताया कि मिनिमली इनवेसिव लैप्रोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल करके बिना किसी बड़े कट के महज 45 मिनट में यह सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।