हरियाणा: 35 साल से लापता भाई से हुई मुलाकात, SIR की वजह से मिली बिछड़े भाई की जानकारी
पंजाब के रहने वाले सीताराम की अपने भाई से 35 साल बाद फिर से मुलाकात हुई है, जिसका श्रेय एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को जाता है। सीताराम अपने स्कूल का सर्टिफिकेट लेने के लिए हरियाणा के जींद गए थे, जहां बीएलओ ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत उनके भाई को सूचित किया। अपने भाई को सामने देख सीताराम की आंखें भर आईं। उनके भाई ने बताया कि सीताराम काफी समय पहले एक मसाज सेंटर से अचानक लापता हो गए थे।