हरियाणा: सरकारी अस्पताल में महिला से रेप के बाद मौत, आरोपी गार्ड पर आरोप

पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती एक 58-वर्षीय महिला की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआईएमएस में मंगलवार को मौत हो गई। महिला के साथ दो दिन पहले अस्पताल में ही रेप की घटना हुई थी। दिल और शुगर की बीमारी से जूझ रही पीड़िता को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सिक्योरिटी गार्ड ने उसके परिजनों को बाहर निकालकर सीटी-स्कैन रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

by shortkt.com
4 hours ago
हरियाणा: सरकारी अस्पताल में महिला से रेप के बाद मौत, आरोपी गार्ड पर आरोप | ShortKT