हरियाणा को मिलनी चाहिए 2030 कॉमनवेल्थ और 2036 ओलंपिक की मेजबानी: दीपेंदर हुड्डा
कांग्रेस के सांसद दीपेंदर हुड्डा ने मांग की है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन हरियाणा में कराया जाए। उन्होंने कहा कि 13 गोल्ड मेडल में से 7 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं और राज्य लगातार देश का मान बढ़ा रहा है। हुड्डा ने आगे कहा कि उनकी मांग है कि हरियाणा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक्स 2036 की मेजबानी दी जाए या फिर राज्य को इनका सह-मेजबान बनाया जाए।