हरियाणा के कमल कलोई ने पानी के अंदर एक सांस में सबसे ज्यादा पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया
हरियाणा के रहने वाले योग शिक्षक कमल कलोई ने एक ही सांस में पानी के भीतर 86 पुश-अप्स लगाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपनी उपलब्धि पर कमल का कहना है कि कड़ी मेहनत, सही प्रशिक्षण और सकारात्मक नजरिए से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इससे पहले साल 2020 में भी कमल ने पानी के अंदर लगातार सबसे ज्यादा योग मुद्राएं करने और सबसे अधिक एयर रिंग्स बनाने के दो विश्व रिकॉर्ड बनाए थे।