हरिद्वार: थार की पावर चेक करने के लिए नदी में उतारी गाड़ी, JCB से बाहर निकालना पड़ा
हरिद्वार में एक ड्राइवर ने अपनी थार की इंजन क्षमता परखने के चक्कर में उसे नदी के बीच उतार दिया, जिसके चलते गाड़ी वहां फंस गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बाद में पुलिस ने जेसीबी की सहायता से गाड़ी को नदी से बाहर निकलवाया। इस घटना का वीडियो साझा करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने चेतावनी दी है कि नदियों को ऑफ-रोडिंग का रास्ता न मानें, क्योंकि एक छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।