हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद घाटों पर पसरा 7000 टन कचरा, वायरल वीडियो में दिखी गंदगी
आंकड़ों के अनुसार, इस बार 4 करोड़ 80 लाख से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे, जिसने पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी संख्या में आए इन शिवभक्तों के जाने के बाद हरिद्वार के घाटों पर 7000 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घाटों पर फैली गंदगी और चेंजिंग रूम के अंदर बोतलों में भरा पेशाब साफ तौर पर देखा जा सकता है।