हनुमान जी के रूप में BJP का झंडा लहराने पर केजरीवाल का गुस्सा, कहा- 'हिंदू धर्म पर कलंक हैं आप'

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें लखनऊ में बीजेपी नेता नितिन नबीन की रैली के दौरान एक व्यक्ति हनुमान जी की वेशभूषा में बीजेपी का झंडा लेकर नाचता दिख रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए केजरीवाल ने कहा, 'आप लोग हिंदू धर्म के लिए कलंक हैं। क्या आपको शर्म नहीं आती? आपको हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। इन्हें ईश्वर का अपमान करने में तनिक भी संकोच नहीं होता है।'

by shortkt.com
4 hours ago
हनुमान जी के रूप में BJP का झंडा लहराने पर केजरीवाल का गुस्सा, कहा- 'हिंदू धर्म पर कलंक हैं आप' | ShortKT