हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से CM योगी का सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वाएंगे?
राम मंदिर चंदा चोरी के विवाद के दौरान अयोध्या पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये दल आस्था की बातें करते हैं, जबकि इन्होंने ही पावन हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या ये लोग कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकते हैं? क्या सपा और कांग्रेस में ऐसा करने की हिम्मत है?