हनुमानगढ़ी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- एक मुसलमान ने बनवाया था मंदिर

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में नमाज अदा किए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने यह दावा किया कि इस मंदिर का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने करवाया था और आज भी वहां उनके नाम का शिलालेख मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हनुमानगढ़ी में कभी भी नमाज नहीं पढ़ी गई और इस तरह की बातें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
हनुमानगढ़ी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- एक मुसलमान ने बनवाया था मंदिर | ShortKT