स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, आंखों की रोशनी पर मंडराया खतरा
यूके के एक 38 वर्षीय व्यक्ति को बाली में तैरते समय कॉन्टैक्ट लेंस पहनना काफी महंगा पड़ा। पानी में मौजूद 'अकांथामीबा' नाम के सूक्ष्म परजीवी की वजह से उसे 'अकांथामीबा केराटाइटिस' नामक दुर्लभ संक्रमण हो गया। इस गंभीर इन्फेक्शन के कारण उसकी आंखों में तेज दर्द और लाली आ गई, जिससे उसकी दृष्टि जाने का भी डर पैदा हो गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पानी में कभी भी कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर नहीं जाना चाहिए।