स्वतंत्र माइक्रोफिन का ₹3000 करोड़ का आईपीओ लाने का प्लान
अनन्या बिरला की माइक्रोफाइनेंस फर्म, स्वतंत्र माइक्रोफिन ने शेयर बाजार में उतरने के लिए सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है। ₹3,000 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू में ₹1,500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी ₹1,500 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाए जाएंगे। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपनी पूंजी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेगी।