स्वतंत्र भारद्वाज पर चिराग पासवान का नाम गलत इस्तेमाल करने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। भारद्वाज पर आरोप है कि उन्होंने चिराग पासवान के नाम का गलत फायदा उठाया है। यह मामला जंतर-मंतर पर निशु आज़ाद के पिता के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़ा है, जिसमें भारद्वाज आरोपी हैं। चिराग पासवान का कहना है कि इस व्यक्ति ने उनके साथ-साथ अन्य कई नेताओं के नाम का भी अनुचित इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि भारद्वाज ने दावा किया था कि चिराग पासवान उनके बड़े भाई हैं।