स्वतंत्रता दिवस पर बैठने की व्यवस्था से नाराज थे राहुल-खरगे, सरकार ने पहले ही दी थी जानकारी: रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने लिए तय की गई सीटिंग व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे। खबरों के मुताबिक, सरकार ने कांग्रेस को उन सीटों की सूची साझा की थी जो पूर्व में यूपीए सरकार के दौरान विपक्ष के नेताओं के लिए निर्धारित की जाती थीं, लेकिन राहुल और खरगे इस व्यवस्था पर राजी नहीं हुए।