स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक के लिए जारी किए नए निर्देश
15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शनिवार सुबह 4 बजे से 10 बजे तक कई रास्ते बंद रहेंगे, जिनमें नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक), चांदनी चौक रोड (फाउंटेन चौक से लाल किला), निशांत राज मार्ग (रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग), रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट) और लोथियन रोड (जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक) शामिल हैं।