स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम: कांग्रेस दफ्तर का वीडियो वायरल, सोनिया गांधी के व्यवहार पर उठे सवाल
कांग्रेस मुख्यालय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'वंदे मातरम' का पूरा वर्जन बजते समय की स्थिति दिखाई गई है। क्लिप में देखा जा सकता है कि जब गीत के अंतरे बज रहे थे, तब सोनिया गांधी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान राहुल गांधी भी उनकी तरफ देखते हुए नजर आए। वहीं, बीजेपी ने इस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण का विरोध कर रही थीं।