स्वच्छ हवा के लिए किए गए प्रयासों में किन शहरों ने मारी बाजी?
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026' के अनुसार, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के मामले में लखनऊ ने पहला स्थान हासिल किया है। इस सूची में इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली 21वें, मुंबई 28वें और बेंगलुरु 32वें पायदान पर रहे। इस श्रेणी में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अंतिम 5 शहरों में मदुरै, कोलकाता, कोटा, जमशेदपुर और चेन्नई शामिल हैं।