स्पेन ने बनाया रिकॉर्ड, एक विश्व कप में 6 बार क्लीन शीट रखने वाली पहली टीम बनी
फीफा विश्व कप-2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से मात देकर स्पेन ने इतिहास रच दिया है। स्पेन विश्व कप के किसी एक संस्करण में 6 क्लीन शीट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। स्पेन ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में अब तक केवल एक गोल गंवाया है, साथ ही नॉकआउट राउंड के सभी चार मैचों में उन्होंने विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।