स्पाइसजेट पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, टिकट बुकिंग में 'डार्क पैटर्न' का था इस्तेमाल
सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने स्पाइसजेट एयरलाइंस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन पर आरोप है कि उसने फ्लाइट टिकट बुक करते समय 'डार्क पैटर्न' का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि कंपनी यात्रियों की मर्जी के बिना ही प्री-टिक्ड बॉक्स के जरिए उन्हें स्पाइसक्लब मेंबरशिप और प्रमोशनल मैसेज, वॉट्सऐप व ईमेल के लिए साइन-अप करवा रही थी। CCPA ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है।