सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह, एक पर जीवन की उम्मीद
स्पेन के वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल से दूर दो नए ग्रहों, TOI-1752 b और TOI-1752 c की पहचान की है। ये दोनों ग्रह एक ही तारे के चक्कर लगा रहे हैं। इनमें से TOI-1752 b का तापमान बहुत अधिक है, जिसके चलते इसकी सतह पर पिघली हुई चट्टानें होने का अनुमान है। दूसरी ओर, TOI-1752 c उस क्षेत्र में स्थित है जिसे 'हैबिटेबल ज़ोन' कहा जाता है, जहाँ तरल अवस्था में पानी मौजूद होने की संभावना जताई गई है।