सौरव दास का आरोप: यूट्यूबर और मीडियाकर्मी जबरन घर में घुसे
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि कुछ मीडिया चैनल और यूट्यूबर्स ने उनके घर में घुसकर अंदर के वीडियो शूट किए हैं। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। सौरव दास ने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व उन पर हमला करता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर ये यूट्यूबर्स ही जिम्मेदार होंगे।