सोने के भाव पर दुनिया के बड़े बैंकों की क्या है राय?
दुनिया के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन (JPMorgan) का मानना है कि साल 2026 के आखिर तक सोने का भाव 6,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। वहीं, गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने सोने की कीमत 5,400 डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) ने 4,800 डॉलर, एचएसबीसी (HSBC) ने 4,750 डॉलर और आईएनजी (ING) ने 4,600 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा है।