ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव ₹2,150 गिरकर ₹1,58,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई और यह ₹600 बढ़कर ₹2,41,100 प्रति किलोग्राम हो गई। इससे एक दिन पहले सोमवार को सोना ₹650 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था, जबकि चांदी के दाम ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने हुए थे।