सोने के दाम में अस्थिरता से घटी मांग; दूसरी तिमाही में 6% की गिरावट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) में भारत में सोने की खपत 6% कम होकर 131 टन पर आ गई है। WGC का कहना है कि सोने की कीमतों में लगातार हो रहे बदलावों के कारण खरीदारों ने आभूषणों की खरीदारी को आगे के लिए टाल दिया, जिसका असर यह हुआ कि ज्वेलरी की मांग में 15% की कमी देखी गई। हालांकि, सोने के भाव ऊंचे रहने की वजह से कुल मांग का मूल्य 50% उछलकर ₹1.98 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है।