सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे क्या कारण हैं और अगस्त में क्या होगा?
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग कम हुई है, जिसका असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। जानकारों का मानना है कि अगस्त के महीने में सोने के दाम मुख्य रूप से कच्चे तेल की स्थिति, अमेरिका-ईरान के बीच के तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर करेंगे। इसके साथ ही चांदी और प्लैटिनम की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है।