सोनिया गांधी को नहीं आया पवन खेड़ा का नाम, पूछा- 'वो सफेद बालों वाले कहां गए?'
संसद भवन के बाहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी प्रवक्ता और सांसद पवन खेड़ा का नाम याद नहीं रख पाईं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए, तो सोनिया ने पूछा, "वो सफेद बालों वाले कहां हैं जो जवाब देते हैं?" दरअसल, सोनिया गांधी पवन खेड़ा को बुलाना चाह रही थीं ताकि वे संसद सत्र में हुए हंगामे से जुड़े सवालों का जवाब दे सकें।