सोनिया गांधी के इटैलियन मूल पर केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने वंदे मातरम से जुड़े एक विवाद के दौरान सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या सोनिया गांधी हमारे देश की हैं? शादी के बाद वह यहां आईं। उनकी नसों में जो खून दौड़ रहा है, वह इटली का है।" इस बयान पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री रिज़वान अरशद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुमारस्वामी हताश होकर ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी कई भारतीयों की तुलना में कहीं अधिक भारतीय हैं।