सोनम वांगचुक से चर्चा के बाद देवेंद्र महतो ने खत्म किया अनशन
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में धरने पर बैठे देवेंद्र महतो ने अपना अनशन वापस ले लिया है। उन्होंने यह निर्णय सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल के जरिए हुई बातचीत के बाद लिया। महतो पिछले चार दिनों से बिना कुछ खाए-पिए इस आंदोलन पर डटे हुए थे।