सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने की वजह बताई, कहा- 'अभी मरने वाला नहीं हूं'
जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'अगर मैं उपवास तोड़ देता हूं, तो इसका क्या मतलब निकलेगा? इससे सरकार को यह संदेश जाएगा कि उसे जवाबदेह होने की कोई जरूरत नहीं है।' वांगचुक ने आगे कहा कि उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अगले कुछ दिनों में ही दम तोड़ देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है, हालांकि शरीर में थोड़ी कमजोरी जरूर महसूस हो रही है।