सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर भड़के विशाल ददलानी, कहा- इतनी कायरता पहले नहीं देखी
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने की घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इतनी कायरता कभी नहीं देखी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए ददलानी ने सवाल किया कि देशवासी कब जागेंगे और कहा कि गुस्से के मारे उनका सिर फटा जा रहा है। बता दें कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे थे।