सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर केजरीवाल का तंज, कहा- अंग्रेज़ भी ऐसा नहीं करते थे
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई है। केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कई अनशन किए थे, लेकिन अंग्रेजों के शासन में भी ऐसा बर्ताव नहीं देखा गया। उन्होंने लद्दाख के इन प्रदर्शनकारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए सवाल किया कि ये हमारे ही देश के युवा हैं, तो फिर उनके साथ इस तरह का बुरा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?