सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन
शनिवार को सोनम वांगचुक के अनशन का 21वां दिन था, जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से जबरन हटा दिया। इस घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वे आज (शनिवार) से ही अनशन पर बैठेंगे। दीपके ने लोगों से अपने-अपने इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकाला जाएगा।