सोनम वांगचुक के अनशन स्थल पर फूड ब्लॉगर का वीडियो बना विवाद, लोगों ने जताई नाराजगी

जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन उपवास के दौरान, फूड ब्लॉगर आयुष सपरा ने वहां पहुंचकर खाने का रिव्यू किया, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में सपरा समोसा खाते हुए कहते हैं, 'सोनम जी को थोड़ा दिखा दूं... स्वाद आ गया।' इस हरकत पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें टोकते हुए कहा कि एक व्यक्ति यहां दूसरों के हक के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर अनशन कर रहा है।

by shortkt.com
2 hours ago
सोनम वांगचुक के अनशन स्थल पर फूड ब्लॉगर का वीडियो बना विवाद, लोगों ने जताई नाराजगी | ShortKT