सोनम वांगचुक की तबीयत नाजुक: बोले- बोलने में असमर्थ हूं, डॉक्टरों ने अंग खराब होने की जताई आशंका
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है, और उनकी सेहत काफी गिर गई है। क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट ने 'द गार्डियन' को बताया कि वे अब बोलने की स्थिति में नहीं हैं। दूसरी ओर, चिकित्सकों ने आगाह किया है कि वांगचुक के लिए अब आने वाला समय बेहद नाजुक है, क्योंकि लगातार उपवास के कारण उनके अंगों के काम करना बंद करने का खतरा बढ़ गया है।