सोनम वांगचुक का वजन 8 किलो कम होने पर शशि थरूर की अपील, अनशन तोड़ने का किया आग्रह
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सोनम वांगचुक को एक संदेश भेजा है, जो इस समय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वांगचुक का वजन 8.2 किलो गिर चुका है। थरूर ने उनसे कहा, "वांगचुक जी, आप अपना अनशन समाप्त कर दें। आपने देश की चेतना को झकझोर दिया है। भारत को भविष्य की लंबी लड़ाई के लिए आपकी जरूरत है।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस विषय को संसद के भीतर उठाएंगे।