सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने पर अभिजीत दीपके बोले- हमारा विरोध प्रदर्शन अभी जारी रहेगा
सोनम वांगचुक द्वारा अपना अनशन खत्म करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "हमें इस बात की खुशी और राहत है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद उपवास तोड़ दिया है।" उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण धरना तब तक चलता रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।