सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई मेघालय सरकार, SG ने जताई भागने की आशंका
मेघालय सरकार ने हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले में तुरंत सुनवाई की अपील की है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि सोनम की जमानत रद्द नहीं की गई, तो उसके फरार होने का बड़ा खतरा बना हुआ है।