सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से 8 साल से पहले निकासी संभव, लेकिन टैक्स का लग सकता है बड़ा झटका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोग 8 साल की अवधि पूरी होने से पहले भी, 5 साल बाद मिलने वाली निश्चित विंडो के जरिए अपना पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इस तरह समय से पहले निकासी करने पर आपको मिलने वाले मुनाफे पर टैक्स देना पड़ सकता है। मौजूदा नियमों के मुताबिक, यदि आप समय से पहले बॉन्ड रिडीम करते हैं, तो आपको 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (LTCG) चुकाना होगा, जिससे आपकी कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में कट सकता है।