सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से हुई इनकम को ITR में कैसे रिपोर्ट करें?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) से संबंधित हर ट्रांजैक्शन को ITR-2, ITR-3 या ITR-4 के उचित शेड्यूल में भरना आवश्यक है। SGB के जरिए मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल है, जिसे Schedule OS के तहत बताना जरूरी है। वहीं, अगर बॉन्ड मैच्योरिटी से पहले बेचे गए हैं, तो उससे होने वाले लाभ को Schedule CG में दर्ज करना होगा।