सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों की चांदी, ₹1 लाख बढ़कर हुए ₹3.33 लाख

भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB 2021-22 सीरीज़ XII) के लिए समय से पहले निकासी का मूल्य ₹15,355 प्रति यूनिट निर्धारित किया है। साल 2021 में जब यह बॉन्ड ऑनलाइन पेश किया गया था, तब इसकी कीमत ₹4,612 प्रति ग्राम थी। जिन लोगों ने उस समय इसमें ₹1 लाख का निवेश किया था, उनकी राशि अब बढ़कर ₹3.33 लाख तक पहुंच गई है। इस तरह निवेशकों को 232% से अधिक का शानदार मुनाफा हुआ है।

by shortkt.com
5 hours ago
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों की चांदी, ₹1 लाख बढ़कर हुए ₹3.33 लाख | ShortKT