सॉफ्टबैंक के बाद अब अल्फा वेव ने भी बेचे लेंसकार्ट के शेयर, ₹1,308 करोड़ की हुई डील
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टबैंक के बाद अल्फा वेव वेंचर्स II ने भी लेंसकार्ट में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। कंपनी ने ब्लॉक डील के जरिए ₹630 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 2.08 करोड़ शेयर बेचे हैं, जिससे उन्हें लगभग $137 मिलियन यानी ₹1,308 करोड़ प्राप्त हुए। यह बिकवाली लेंसकार्ट की कुल इक्विटी का लगभग 1.2% हिस्सा है। इस लेनदेन के बाद, कंपनी के पास बची हुई हिस्सेदारी पर 45 दिनों का लॉक-इन पीरियड लागू रहेगा।