सैलरी में इजाफा होने पर क्या पूरी रकम SIP में निवेश करना सही है? इन जरूरी बातों को समझें
जब आपकी सैलरी बढ़ती है, तो पूरी बढ़ी हुई राशि को तुरंत एसआईपी में निवेश करना आपके निवेश पोर्टफोलियो का बैलेंस बिगाड़ सकता है। अपनी एसआईपी राशि को बढ़ाने से पहले अपने वित्तीय आधार को परखें। यह जरूर देखें कि क्या आपकी मौजूदा एसआईपी आपके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी है। इसके अलावा, अपने असेट एलोकेशन के संतुलन और महंगाई के असर पर भी गौर करें। एसआईपी में कोई भी बढ़ोत्तरी हमेशा एक अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से ही की जानी चाहिए।