सेहत के लिए कौन सा आटा है सबसे बेस्ट? एक्सपर्ट ने दी जानकारी
पोषण विशेषज्ञ लीमा महाजन का कहना है कि हर तरह के आटे के अपने खास पोषक तत्व होते हैं। सोया का आटा प्रोटीन, जिंक और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है, वहीं रागी में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। राजगीरा आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जबकि जौ में बीटा-ग्लूकान और ओट्स में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए उन्होंने अलग-अलग तरह के आटों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।