सेवानिवृत्ति के बाद ESIC मेडिकल सेवाओं का लाभ कैसे उठाएं?
ESIC रिटायरमेंट बेनिफिट योजना के जरिए, रिटायरमेंट (चाहे वह सुपरएनुएशन हो, वीआरएस हो या समय से पहले सेवानिवृत्ति) के बाद भी कर्मचारी और उनके जीवनसाथी को चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहेंगी। इस सुविधा को पाने के लिए सालाना ₹600 का शुल्क एक बार में जमा करना आवश्यक है। यदि कोई कर्मचारी समय से पहले रिटायरमेंट लेता है, तो उसके लिए कम से कम 5 वर्षों तक ESI बीमा के दायरे में रहना जरूरी है।