सेबी ने 'बॉस स्कैम' को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें क्या है यह धोखाधड़ी

बाजार नियामक सेबी ने 'बॉस स्कैम' के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को आगाह किया है। इस तरह की धोखाधड़ी में जालसाज कंपनी के सीईओ या किसी बड़े अधिकारी का रूप धरकर कर्मचारियों को मैसेज भेजते हैं और उनसे तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं। इसके लिए स्कैमर्स ईमेल, वॉट्सऐप, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेते हैं। सेबी ने कर्मचारियों को सुझाव दिया है कि किसी भी तरह का पेमेंट करने से पहले अपने सीनियर से सीधे बात करके इसकी पुष्टि जरूर कर लें।

by shortkt.com
4 hours ago
सेबी ने 'बॉस स्कैम' को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें क्या है यह धोखाधड़ी | ShortKT